फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cbse result in rampur

सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में रामपुर के मेधावियों का डंका

Wed, 15 Jul 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। यह मेधावियों की मेहनत का ही नतीजा है जिसके दम पर उन्होंने सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर अपने स्कूल, अभिभावकों और शिक्षकों का नाम रोशन किया है। सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में डीपीएस झाकड़ी में शत प्रतिशत परिणाम आने पर स्कूल में खुशी की लहर है। रितिका गुप्ता 97.2 प्रतिशत, विदुशी शर्मा 96.6 प्रतिशत, महक सोनी 96.4 अरूशी आनंद 96.2, तवेषा ठाकुर 96 प्रतिशत, रितिका ठाकुर 95.8 प्रतिशत, तन्वी काव्या चौहान 95.4 प्रतिशत, अनन्या गुप्ता 94.8 प्रतिशत, वंशिका धीमान 93.6 प्रतिशत और प्रियंका चौधरी ने 93.4 फीसदी अंक लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डीपीएस झाकड़ी के प्रधानाचार्य कमल चंद ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महक सोनी ने मैथ में 100 में से 100 और रिदिका गुप्ता ने अंग्रेजी में 100 में से सौ प्रतिशत अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है।

वहीं, स्प्रिंगडेल स्कूल रामपुर का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। 58 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी ने शानदार अंक लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों को बधाई दी उन्होंने बताया कि 95.2 फीसदी अंक लेकर उज्ज्वल चौहान ने प्रथम स्थान हासिल किया। 91.8 फीसदी अंक लेकर प्रांजल जिष्टू और मधुर नेगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 90.4 फीसदी अंक लेकर अनन्या और स्मृति नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छह बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक, 12 बच्चों ने 80 प्रतिशत और शेष छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। नवचेतना सोसायटी के चेयरमैन आनंद ने भी इस मौके पर सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed