फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   CBHI team reviews health services in Rampur

Rampur Bushahar News: सीबीएचआई की टीम ने रामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Tue, 12 May 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
CBHI team reviews health services in Rampur
सीबीएचआई की टीम ने रामपुर ब्लॉक की स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा। संवाद
. टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं, कार्यक्रमों की समीक्षा और मूल्यांकन भी किया
विज्ञापन

. जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल में दी जा रहीं स्वास्थ्य सुविधाओं और स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य आसूचना ब्यूरो (सीबीएचआई) की टीम ने रामपुर का दौरा किया। टीम ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरे का उद्देश्य क्षेत्र में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, सेवाओं के कार्यान्वयन, कार्यप्रणाली की समीक्षा और मूल्यांकन करना था। दौरे के दौरान टीम ने स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की और ब्लॉक की ओर से चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग का मूल्यांकन किया। सीबीएचआई टीम ने रिकॉर्ड की समीक्षा की, रामपुर पीएचसी का निरीक्षण किया और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं, जागरूकता गतिविधियों और कार्यक्रम कार्यान्वयन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। टीम ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने, उचित रिकॉर्ड रखने और सही रिपोर्टिंग करने में ब्लॉक की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। टीम ने समय पर रिपोर्ट जमा करने और जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर भी जोर दिया। सेवा वितरण में और सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक सुझाव और सिफारिशें साझा की गईं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और क्षेत्र के लोगों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। खंड चिकित्सा अधिकारी रामपुर डॉ. गगन शर्मा ने बताया कि टीम ने रामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रामपुर ब्लॉक में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर टीम ने खुशी जताई है।

एक नोडल एजेंसी सीबीएचआई
केंद्रीय स्वास्थ्य आसूचना ब्यूरो (सीबीएचआई) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत एक नोडल एजेंसी है, जो भारत में संक्रामक, गैर-संक्रामक रोगों के डाटा इकट्ठा कर नेशनल हेल्थ प्रोफाइल प्रकाशित करती है। यह स्वास्थ्य क्षेत्र की नीतियों के लिए साक्ष्य आधारित निर्णय लेने में मदद करता है। सीबीएचआई के मुख्य उद्देश्य देश में स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली को मजबूत करना और साक्ष्य आधारित नीति निर्माण के लिए डेटा प्रदान करना है। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय वर्गीकरण के उपयोग को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article