फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cases related to marriage, disputes, motor vehicles, and settlement disputes will be resolved

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ, रामपुर और आनी में मध्यस्थता राष्ट्र के तहत 3.0 अभियान हुआ शुरू

Mon, 24 Aug 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
विवाह, विवाद, मोटर वाहन, समझौता विवादों से जुड़े मामलों का होगा निपटारा
विज्ञापन

जिला व तालुका न्यायालयों में कम खर्च में निपटेंगे मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
किन्नौर में मध्यस्थता अभियान शुरू हो गया है। लोगों के लंबे समय से चले आ रहे विवादों से राहत दिलाने के लिए किन्नौर में मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0 अभियान शुरू किया गया है। जब तक सभी लंबित मामले सुलझ नहीं जाते, यह अभियान जारी रहेगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति की ओर से यह अभियान किन्नौर डिवीजन के जिला एवं तालुका न्यायालयों रिकांगपिओ, रामपुर और आनी में चलाया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय ठाकुर ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता को विवादों के वैकल्पिक समाधान की ओर प्रेरित करना और लंबे समय से लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत ऐसे मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है, जिनमें पक्षकार आपसी सहमति से विवाद का समाधान कर सकते हैं। इनमें विवाह संबंधी विवाद, पारिवारिक विवाद, मोटर वाहन चालान, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा संबंधी मामले, समझौता योग्य आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद और ऋण वसूली से जुड़े मामले शामिल हैं। इसके अलावा विभाजन एवं बेदखली के मुकदमों, भूमि अधिग्रहण और अन्य उपयुक्त नागरिक मामलों को भी मध्यस्थता के जरिये सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से दोनों पक्ष एक प्रशिक्षित मध्यस्थ की सहायता से आपसी सहमति से विवाद का समाधान कर सकते हैं। मध्यस्थता की प्रक्रिया गोपनीय, लचीली और कम खर्चीली होती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि वे लंबित विवादों को शीघ्र सुलझाने के लिए मध्यस्थता का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed