फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Case registered against contractor and supervisor at Rampur police station

Rampur Bushahar News: जम्मू के ध्यानार्थ... हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, एक अन्य झुलसा

Sun, 25 Oct 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
रामपुर पुलिस थाने में ठेकेदार और सुपरवाइजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

22 केवी बिजली लाइन से दूरसंचार कंपनी का खंभा छूने से हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के अपर ढकोलड़ मोड़ के पास 22 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से 22 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। मामले में विद्युत बोर्ड की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार और साइट सुपरवाइजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन पर कार्य शुरू करने से पहले विद्युत बोर्ड को सूचना नहीं देने और सुरक्षा संबंधी आवश्यक अनुमति नहीं लेने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार अपर ढकोलड़ मोड़ के पास नोगली-रामपुर ओल्ड फीडर पर एक दूरसंचार कंपनी का काम चल रहा था। इसी दौरान कंपनी का खंभा ऊपर से गुजर रही चालू 22 केवी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगने से जम्मू का रियासी निवासी 22 वर्षीय मजदूर गजाय सिंह और एक अन्य व्यक्ति झुलस गया। दोनों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में मजदूर गजाय सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। विद्युत बोर्ड के रामपुर-1 अनुभाग में तैनात कनिष्ठ अभियंता मनोज टैगोर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार लाइन के निरीक्षण के दौरान दूरसंचार कंपनी का खंभा चालू बिजली लाइन को छूता पाया गया। आरोप है कि ठेकेदार और साइट सुपरवाइजर ने काम शुरू करने से पहले विद्युत बोर्ड को सूचना नहीं दी और न ही सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बंद करवाने की अनुमति ली। वहीं, पुलिस थाना रामपुर में शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article