{"_id":"5e51327b8ebc3ef3ce5bbc45","slug":"case-on-gambling-act-rampur-hp-news-sml325232117","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावानगर पुलिस ने जुआ खेलते दबोचे चार लोग, गेंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भावानगर पुलिस ने जुआ खेलते दबोचे चार लोग, गेंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के निचार खंड के डैड सुंगरा में शनिवार दोपहर बाद भावानगर पुलिस टीम ने दिनदहाड़े जुआ खेलते हुए चार लोगों को रंगे हाथ काबू किया है। पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट की धारा 3,4 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस थाना भावानगर से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को भावानगर पुलिस को गुप्त सूचना दी गई थी कि भावानगर के डैड सुंगरा के समीप चार लोग एक घर में बैठकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही एएसआई नरेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस की टीम जब औचक निरीक्षण के लिए डैड सुंगरा पहुंची तो चार लोग देवराज नेगी (45) निवासी ग्रांगे, निचार, तारा चंद नेगी (48), निवासी नाथपा, बंसी लाल नेगी (37) डैड सुंगरा, प्रेम चंद नेगी (50), निवासी बारो को ताश खेलते हुए रंगे हाथ दबोचा। पुलिस ने इन लोगों से 2340 रुपये की राशि भी बरामद की है। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने चार लोगों को जुआ खेलते हुए दबोचा है। उनके खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोबारा से जुआ न खेलने की हिदायत देकर छोड़ दिया है। राणा ने कहा कि अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।