{"_id":"61c0caf957dcf111963d33e7","slug":"car-theft-from-road-side-in-thachwa-bro-in-rampur-rampur-hp-news-sml3941163117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रौ के थाचवा में सड़क किनारे खड़ी कार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रौ के थाचवा में सड़क किनारे खड़ी कार चोरी
विज्ञापन
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। रामपुर शहर के साथ ब्रौ थाना के अंतर्गत एक कार चोरी का मामला सामने में आया है। शातिर सड़क किनारे खड़ी कार को चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वाहन मालिक हेमराज ठाकुर पुत्र स्व. रणवीर सिंह, गांव नूहा, डाकघर उर्टू, निरमंड ने कार चोरी का मामला ब्रौ थाने में दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि एचपी-35 सी-0173 ऑल्टो, सिल्वर रंग की गाड़ी उन्होंने कोयल-थाचवा सड़क पर 14 दिसंबर को शाम 5:30 बजे पार्क की थी। 15 दिसंबरर को सुबह जब वाहन मालिक बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए बस के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गाड़ी उक्त स्थान पर नहीं है।
इसके बाद उन्होंने कार की अपने स्तर पर कई जगह तलाश की। मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। थक हारकर उन्होंने इस बारे में पुलिस थाना ब्रौ में 16 को कार चोरी का मामला दर्ज करवाया। इसके बाद भी अभी तक कार का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। ऐसे में शहर के साथ लगते क्षेत्रों में चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द उनकी कार को ढूंढा जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। डीएसपी आनी रविंद्र सिंह नेगी ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले को लेकर तफ्तीश जारी है। कार को ट्रेस किया जा रहा है।