फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Car fell into Baspa river, two youth died, Sangla, Kinnaur

Rampur Bushahar News: शादी समारोह से लौटते वक्त बास्पा नदी में गिरी गाड़ी, दो युवकों के शव बरामद

Thu, 07 Nov 2024 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस, गृहरक्षक, एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल, पेशे से वकील थे दोनों
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के सांगला में रूतरंग के पास बास्पा नदी में दो युवकों के शव मिले हैं। बुधवार देर रात को पुलिस और गृहरक्षक के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाया और एक शव को बरामद किया। उसके बाद रात को शव सामुदायिक अस्पताल सांगला पहुंचाया गया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। दूसरे युवक का शव भी वीरवार दोपहर को क्यूआरटी की टीम ने बास्पा नदी से बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों युवा पेशे से वकील थे। ये दोनों टाटा टियागो गाड़ी एचपी 63ए 6144 में 2 नवंबर को शादी समारोह में कामरू से पांगी गए थे। तीन नवंबर को समारोह से वापस आते समय कड़छम-सांगला सड़क पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बुधवार देर रात को बास्पा नदी से किन्नौर जिले की पूह के 26 वर्षीय तेजिंद्र नेगी का शव निकाला गया, जबकि दूसरे व्यक्ति के लिए वीरवार को भी सुबह से ही सर्च ऑपरेशन चलाया गया। वीरवार सुबह नौ बजे से दो बजे तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। डीएसपी रिकांगपिओ नवीन जाल्टा और थाना प्रभारी सांगला नवनीत सैनी की अगुवाई में पुलिस, गृह रक्षक, अग्निशमन केंद्र सांगला और एनडीआरएफ की क्यूआरटी टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। दोपहर को बास्पा नदी से शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान शिमला जिले के चनोग के 27 वर्षीय साहिल वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह ने मौके का जायजा लिया। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 50-50 हजार की फौरी राहत दी गई। एसपी किन्नौर अभिषेक एस ने बताया कि दो युवक के शव बरामद हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटना का मामला लग रहा है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed