{"_id":"666070c047af9fb87a0d2853","slug":"car-fell-200-feet-into-shalvi-river-in-jhamradi-nerva-man-died-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-116962-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: झमराड़ी में 200 फुट नीचे शालवी नदी में गिरी कार, नेरवा के व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: झमराड़ी में 200 फुट नीचे शालवी नदी में गिरी कार, नेरवा के व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
नेरवा-पांवटा साहिब मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू) । नेरवा-पांवटा साहिब मार्ग पर झमराड़ी पुलिस बैरियर के पास बुधवार देर शाम एक मारुति आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम झमराड़ी बैरियर के पास मारुति आल्टो कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क से करीब 200 फुट नीचे शालवी नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक नेरवा के रमदाड़ा निवासी 42 वर्षीय भोप सिंह की मौत हो गई। नेरवा पुलिस थाना के एएसआई वेद प्रकाश ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त मारुति आल्टो कार नेरवा से रमदाड़ा जा रही थी। दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। स्थानीय लोगों और झमराड़ी बैरियर पर तैनात पुलिस जवानों ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान पता चला की हादसे के दौरान कार में एक ही व्यक्ति सवार था। स्थानीय लोगों की मदद से कार हादसे में बुरी तरह से घायल व्यक्ति को गंभीर अवस्था में नदी से सड़क तक पहुंचाया गया। वहां से वाहन में उपचार के लिए नेरवा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। स्थानीय प्रशासन की ओर से कानूनगो सुरेश हरजेट कहा कि मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की राशि फोरी राहत के तौर पर प्रदान की है। पुलिस थाना प्रभारी नेरवा जयंत करुण गौतम ने बताया कि मृतक की पहचान नेरवा के रमदाड़ा निवासी 42 वर्षीय भोप सिंह पुत्र हरि सिंह के तौर पर हुई है। हादसे के कारण की पुलिस जांच कर रही है।