{"_id":"6aa53d926df9cc06490acea4","slug":"car-falls-off-himri-road-driver-dies-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-169538-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: हिमरी सड़क से कार गिरी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: हिमरी सड़क से कार गिरी, चालक की मौत
विज्ञापन
शुक्रवार रात को हादसा, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। हिमरी सड़क पर शुक्रवार देर रात कार खाई में गिरने से चालक की मौके पर मौत हो गई। चालक की पहचान सतीश लाईक (37) निवासी गांव कड़ैल, डाकघर हिमरी, तहसील कोटखाई के रूप में हुई है।
पुलिस को दिए बयान में टिकरी निवासी योगेश टेकटा ने बताया कि घटनास्थल पर कार एचपी-63ए-7645 (ऑल्टो-800) क्षतिग्रस्त हालत में मिली। कार के पास एक व्यक्ति अचेत था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अचेत व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जांच के अनुसार हादसा शुक्रवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुआ। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण चालक की ओर से वाहन को कथित तौर पर लापरवाही से चलाना माना है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।