फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Car falls into Sutlej River near Wazir Bawdi

Rampur Bushahar News: वजीर बावड़ी के पास सतलुज नदी में गिरी कार, चालक घायल

Sun, 28 Jun 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Car falls into Sutlej River near Wazir Bawdi
रामपुर में वजीर बाबड़ी के समीप सतलुज में गिरी कार। संवाद
पुलिस ने बेटे के बयान पर चालक पिता पर लापरवाही का मामला किया दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में वजीर बावड़ी के पास एक कार सतलुज नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार का चालक घायल हो गया। उनका उपचार खनेरी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने चालक के बेटे के बयान पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। यह घटना शनिवार की शाम को हुई। पुलिस को दिए बयान में रियांशु ने बताया है कि वह अपने मित्र गोलू के साथ एक कार को धक्का लगा रहा था। कार की चालक सीट पर पिता राज कुमार बैठे हुए थे। करीब 15 से 20 कदम धक्का लगाने के बाद वाहन स्टार्ट हो गया। इसके बाद राज कुमार बिना वाहन रोके वजीर बावड़ी-ब्रौ बाईपास सड़क से घर की ओर निकल गए। कुछ देर बाद दो-तीन महिलाओं ने दौड़कर रियांशु को सूचना दी। उन्होंने बताया कि कार सड़क से नीचे सतलुज नदी में गिर गई है। सूचना मिलते ही रियांशु और उसका मित्र तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि कार आधी सतलुज नदी के पानी में डूबी हुई है। राज कुमार वाहन से कुछ दूरी पर गिरे हुए थे और घायल अवस्था में थे। रियांशु और गोलू ने स्थानीय लोगों की मदद ली। उन्होंने घायल राज कुमार को एक निजी वाहन के माध्यम से खनेरी अस्पताल पहुंचाया। राज कुमार का उपचार अभी भी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article