फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Car collapses in Chango, one woman killed, two injured, One seriously injured was referred to Recongpeo Hospital, the car was going from Hongo to Kaza

चांगो में कार गिरी, एक महिला की मौत, दो घायल

Fri, 20 Aug 2021 09:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Car collapses in Chango, one woman killed, two injured, One seriously injured was referred to Recongpeo Hospital, the car was going from Hongo to Kaza
किन्नौर जिले के चांगो संपर्क मार्ग पर गिरी कार - फोटो : RAMPUR-HP
पूह(किन्नौर)। जनजातीय जिले के पूह खंड के तहत आने वाले चांगों में शुक्रवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि हादसे में दो अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी यंगथंग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार साढ़े सात बजे किन्नौर जिले के हांगो से काजा की तरफ जा रही कार राष्ट्रीय उच्चमार्ग पांच पर चांगो रेता खान के नजदीक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 70 मीटर नीचे जा गिरी। इस हादसे में दोरजे डोलमा (64), गांव हांगो, उपतहसील हांगरंग, जिला किन्नौर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में वाहन चालक एवं मालिक छेरिंग कालजांग (33), गांव हिक्किम, तहसील काजा, जिला लाहौल-स्पीति और छेरिंग डोलकर (50), गांव हांगो, उपतहसील हांगरंग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही यंगथंग पुलिस और स्थानीय लोग मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल चांगो पहुंचाया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही तहसीलदार राजेश नेगी ने घटनास्थल का दौरा किया और मृतक के परिजनों को 10 हजार और घायलों को 2-2 हजार की फौरी राहत जारी की है।
विज्ञापन

हादसे की पुष्टि करते हुए एडीएम पूह अश्वनी कुमार ने कहा कि कार हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। एक घायल को चांगो अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी है। एक गंभीर घायल महिला छेरिंग डोलकर को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed