फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   car accident rohru shalavat samarkor road one person died

रामपुर बुशहर: समरकोट-शलावट सड़क पर कार खाई में गिरी, युवक की मौत

Mon, 13 Feb 2023 05:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
दूसरी कार को पास देते समय हुआ हादसा, गाड़ी से उतरने के कारण तीन लोगों की बची जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पुलिस थाना रोहड़ू के तहत समरकोट-शलावट मार्ग पर कार खाई में गिरने से युवक की मौत हो गई है। हादसे से पहले तीन लोग गाड़ी से नीचे उतर गए थे, जिससे उनकी जान बच गई। दुर्घटना उस समय हुई जब चालक दूसरी गाड़ी से पास ले रहा था। इसी दौरान वाहन सड़क से बाहर निकलकर गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सुनील कुमार निवासी गांव डुंगसा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार प्रताप सिंह कल्याण गांव दशालनी ने पुलिस को सूचित किया कि रविवार शाम 6.40 बजे वे अपने मौसेरे भाई सुनील कुमार, कृष्ण और ऋतिक के साथ कार में सवार होकर चौनाला की ओर जा रहे थे। समरकोट-शलावट सड़क पर सुनील ने कार रोकी तो उसके अलावा सभी कार से बाहर आ गए। इसी दौरान सामने से एक कार आई। सुनील ने कार को पास देने की कोशिश की। इस कोशिश में कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक सुनील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोहडू पंहुचाया। डीएसपी रोहडू चमन लाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा प्रारंभिक जांच में हादसा चालक की लापरवाही से माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed