{"_id":"6110095a8ebc3e737d32a190","slug":"car-accident-in-rerwa-tikkri-road-one-died-rampur-hp-news-sml3797461100","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेवल-टिक्करी सड़क पर कार खाई में गिरी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेवल-टिक्करी सड़क पर कार खाई में गिरी, चालक की मौत
विज्ञापन
नेरवा के समीप दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : RAMPUR-HP
नेरवा(रोहडू़)। नेरवा-नेवल टिक्करी मार्ग पर तहसील मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर शामठा के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 फीट नीचे खड्ड में गिरी है। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। दुर्घटना का पता अगले दिन सुबह होने पर लगा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब नौ बजे सड़क से एक वाहन चालक की नजर खड्ड में पड़ी तो उसने दुर्घटनाग्रस्त कार खड्ड के गिरी हुई देखी। दुर्घटना की सूचना उसने स्थानीय लोगों और पुलिस को दी। कार में एक ही व्यक्ति सवार था। मौके पर वाहन चालक का शव पड़ा था।
मृतक की शिनाख्त निक्का राम पुत्र देबू निवासी गांव पालों, डाकघर ईड़ा, तहसील नेरवा के तौर पर हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नेरवा लाया गया है। स्थानीय प्रशासन की ओर तहसीलदार नेरवा अरुण कुमार शर्मा ने मृतक के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।