{"_id":"6a01d9b509b82356f006f4f0","slug":"candidates-raised-the-election-slogan-in-39-panchayats-of-rampur-block-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-160044-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर खंड की 39 पंचायतों में 786 उम्मीदवारों ने भरी चुनावी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर खंड की 39 पंचायतों में 786 उम्मीदवारों ने भरी चुनावी हुंकार
विज्ञापन
रामपुर में जिला परिषद सदस्य पद के नामांकन के अंतिम दिन ढोल नगाड़ों के साथ झूमे समर्थक। संवाद
प्रधान पद के लिए 174, उप प्रधान के लिए 154, वार्ड सदस्यों के लिए 458 ने भरे पर्चे
नामांकन प्रक्रिया हुई समाप्त, आज होगी नामांकन पत्रों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पंचायतीराज चुनाव को लेकर अब चुनाव प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर साफ हो गई है। रामपुर विकास खंड की कुल 39 पंचायतों से प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों के लिए कुल 786 उम्मीदवारों ने चुनावी ताल ठोकी है। पंचायत चुनाव को लेकर 7 मई से चली आ रही नामांकन प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। अब ये प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। सोमवार को पंचायतीराज चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन था। रामपुर विकास खंड की विभिन्न पंचायतों में अंतिम दिन कुल 429 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अंतिम दिन प्रधान पद के लिए 96, उप प्रधान पद के लिए 108 और वार्ड सदस्यों के लिए कुल 225 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। 39 पंचायतों में अब प्रधान पद के लिए कुल 174, उप प्रधान पद के लिए 154 और वार्ड सदस्यों के लिए कुल 458 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। विकास खंड की तकलेच पंचायत से सबसे अधिक 11 उम्मीदवारों ने प्रधान पद के लिए नामांकन भरा है। बौंडा पंचायत से 8 और दुर्गम पंचायत से 7 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। अब मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया संपन्न होते ही अब चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार वोट जुटाने के लिए जोड़ तोड़ की राजनीति में जुट गए हैं। उम्मीदवार घरद्वार पर जाकर मतदाताओं को रिझाने में लग गए हैं। हालांकि, अब नामांकन वापसी के बाद ही चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के सही आंकड़े उपलब्ध हो पाएंगे।