फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   candidates are contesting from four wards of the District Council in Rampur Vidhansabha

Rampur Bushahar News: रामपुर विस के जिला परिषद के चार वार्डों से 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

Mon, 11 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
वार्ड नंबर-तीन से सबसे अधिक सात उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
विज्ञापन

अंतिम दिन ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे भाजपा, कांग्रेस और आजाद उम्मीदवार
रामपुर विकास खंड की 19 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 70 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। तहसील मुख्यालय रामपुर में सोमवार को भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार ढोल-नगाड़ों और समर्थकों के साथ नामांकन पत्र भरने पहुंचे। नामांकन के अंतिम दिन 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के चार वार्डों से अभी कुल 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। रामपुर विधानसभा के तहत आने वाले जिला परिषद वार्ड नंबर-एक, दो और चार से तीन-तीन उम्मीदवार और वार्ड नंबर-तीन से सबसे अधिक सात प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। विकास खंड रामपुर की 19 पंचायत समिति सदस्यों के लिए कुल 70 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अब मंगलवार को चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। सोमवार को कई उम्मीदवार खोपड़ी तो कई उम्मीदवार पुराने बस अड्डे की ओर से ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन करने पहुंचे। प्रत्याशियों के साथ आए समर्थकों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में नारेबाजी की और एसडीएम कार्यालय के बाहर नाटी भी डाली। जिला परिषद के लिए 8 मई को पहले दिन जहां कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। वहीं, 9 मई को किसी ने नामांकन नहीं किया। सोमवार को अंतिम दिन भाजपा समर्थित प्रत्याशियों में वार्ड नंबर-एक ज्यूरी त्यावल से रेखा, वार्ड-दो झाकड़ी से ममता आजाद, वार्ड नंबर-तीन नरैण से शिव राम ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी वार्ड नंबर-एक ज्यूरी त्यावल से अनुराधा सफेल, वार्ड नंबर-तीन नरैण से सुदेश कौशिक और वार्ड नंबर-चार बगलती से रमिला कैरो ने नामांकन पत्र भरा। इसके अलावा कांग्रेस से बागी हुई फूंजा पंचायत की पूर्व प्रधान रहीं शशि जिंटा ने ज्यूरी त्यावल, दिवान मिंडन ने नरैण वार्ड से नामांकन पत्र भरा। उधर, पंचायत समिति के लिए आयोजित हुई नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कुल नौ, दूसरे दिन 16 और अंतिम दिन सोमवार को कुल 45 उम्मीदवारों ने चुनावी ताल ठोकी। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि रामपुर के चार जिला परिषद वार्डों से कुल 16 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 14 और 15 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। 15 मई को 3:00 बजे के बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article