{"_id":"6a96aff12ab9bfd6020bab71","slug":"campus-interview-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-168615-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका
विज्ञापन
आईटीआई रचोली में सात सितंबर को होंगे साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) रामपुर के आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। ऑरो टेक्सटाइल्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड की एक इकाई, बद्दी में मशीन ऑपरेटर आईटीआई होल्डर के करीब 100 पदों पर भर्ती करेगी। सात सितंबर को साक्षात्कार होंगे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रामपुर के प्रधानाचार्य रवि कुमार चौहान ने कहा कि आईटीआई पास पुरुष और महिला उम्मीदवार इसमें भाग ले सकते हैं। आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय एवं स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें। भर्ती एवं साक्षात्कार से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों और अन्य जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रचोली (रामपुर) से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01782-233149 पर संपर्क किया जा सकता है।