फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Campaign launched to eradicate drug abuse in Devthi Panchayat

Rampur Bushahar News: महिलाओं ने भांग के पौधे नष्ट कर दिया नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश

Sun, 26 Jul 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Campaign launched to eradicate drug abuse in Devthi Panchayat
देवठी पंचायत में प्राकृतिक रूप से उगी भांग के पौधों को नष्ट करती महिलाएं। स्रोत : जागरूक पाठक
देवठी पंचायत में नशे के खात्मे के लिए शुरू की मुहिम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
देवठी पंचायत में नशा मुक्त समाज निर्माण को लेकर अभियान चलाया गया। अभियान में महिलाओं ने भांग के पौधे नष्ट कर नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया। पंचायत प्रधान दीप कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पहले चरण में वार्ड नंबर-2 से यशवंत कुमार और वार्ड नंबर-4 से आंचल ने वार्डों में अवैध रूप से उग रहे भांग और अफीम के पौधों को उखाड़ा। स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। पंचायत प्रधान दीप कुमार ने कहा कि अभियान पूरी पंचायत में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। पंचायत क्षेत्र में जहां भी भांग और अफीम जैसे नशीले पौधे पाए जाएंगे, उन्हें पूरी तरह नष्ट किया जाएगा। युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने पंचायतवासियों से अभियान में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ही आने वाली पीढि़यों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सकता है और स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed