{"_id":"66814e3023e2839108050069","slug":"campaign-against-drugs-in-police-line-reckong-peo-kinnaur-cricket-match-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-118116-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में छात्राओं ने सीखे आत्म रक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में छात्राओं ने सीखे आत्म रक्षा के गुर
विज्ञापन
क्रिकेट मैच में रिकांगपिओ ने कोठी स्कूल को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला पुलिस ने स्कूली छात्रों को नशे से दूर रहने और नशे के दुप्रभाव से अवगत करवाने के लिए पुलिस लाइन रिकांगपिओ में विशेष अभियान चलाया। इसमें विशेष तौर पर आत्म सुरक्षा के गुर सिखाए गए और पांच दिवसीय क्रिकेट खेल प्रशिक्षण पुलिस के जवानों ने दिया। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी और रिकांगपिओ के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को भाषण के माध्यम से खेलकूद में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण के बाद कोठी और रिकांगपिओ स्कूल के बीच दस ओवर का क्रिकेट मैच खेला गया। रिकांगपिओ स्कूल ने विजेता का खिताब हासिल किया। इसके अलावा स्कूली विद्यार्थियों से ड्रग्स फ्री हिमाचल ऐप डाउनलोड करने और इसके माध्यम से नशा तस्करों के बारे में सूचना देने की अपील की। जिला पुलिस भविष्य में भी छात्रों को नशे से दूर रखने के लिए प्रयास जारी रखेगी। एसपी किन्नौर सृष्टि पांडे ने पुलिस प्रशिक्षकों, छात्रों और दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्यों को अभियान को सफल बनाने में योगदान देने के लिए आभार जताया।