फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Camp on de-addiction and intergenerational bonding in Nerva

Rampur Bushahar News: रस्साकशी में वरिष्ठ नागरिकों ने नेरवा कॉलेज के छात्रों को हराया

Thu, 24 Sep 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
नेरवा में नशा मुक्ति और अंतर-पीढ़ी जुड़ाव पर शिविर, छात्रों व वरिष्ठ नागरिकों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा(रोहड़ू)।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से नेरवा कॉलेज मैदान में एक दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर में नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही अंतर-पीढ़ी जुड़ाव के बारे में जानकारी दी। शिविर में नेरवा कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ हिमालयन पब्लिक स्कूल और एसडी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। रस्साकशी प्रतियोगिता में वरिष्ठ नागरिक वर्ग ने नेरवा कॉलेज के छात्रों को हराकर पहला स्थान हासिल किया। नेरवा कॉलेज के छात्रों को इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला। गायन प्रतियोगिता में सांची ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय और राजेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुकी प्रतियोगिता का खिताब ओल्ड एज फेडरेशन टिकरी ने जीता। मिस नेरवा प्रतियोगिता में पलक को विजेता घोषित किया गया। शिविर में 100 और 200 मीटर दौड़, लड़कों की कबड्डी, ड्राइंग तथा पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। नशा मुक्ति जागरूकता और सामाजिक माध्यमों के प्रभावों पर भी विशेष कार्यक्रम हुए। वरिष्ठ नागरिक वर्ग के लिए लंबी कूद और ऊंची कूद प्रतियोगिताएं कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने करवाईं। तहसील कल्याण अधिकारी चौपाल आशा तोमर ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे से फैल रही कुरीतियों के बारे में लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। हिमालयन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य दिनेश और शारीरिक शिक्षक का भी विशेष योगदान रहा। शिविर के दौरान गायक कलाकार राजेश त्यागी ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन किया। इस एकदिवसीय शिविर ने समुदाय में जागरूकता और जुड़ाव को बढ़ावा दिया। कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी कपिल देव शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कॉलेज के प्राचार्य सागर कलसाई विशेष अतिथि रहे। पुलिस उपाधीक्षक चौपाल सुशांत शर्मा, थाना प्रभारी नेरवा तथा तहसीलदार नेरवा भी इस अवसर पर मौजूद थे। मानव कल्याण सेवा समिति के निदेशक केशव राम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed