फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bustle has increased in Rampur's main market ahead of the Raksha Bandhan festival

Rampur Bushahar News: रामपुर में 10 से 300 रुपये तक राखी, सोना-चांदी की डोर भा रही

Wed, 26 Aug 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bustle has increased in Rampur's main market ahead of the Raksha Bandhan festival
रक्षा बंधन पर्व को लेकर राखी की खरीदारी करती महिलाएं: संवाद
रक्षाबंधन पर्व को लेकर रामपुर के मुख्य बाजार में चहल-पहल बढ़ गई
विज्ञापन

आकर्षक डिजाइन, मोती, स्टोन और सजावटी राखियां अधिक लुभा रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर रामपुर के मुख्य बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। राखियों की खरीदारी में तेजी आई है। बुधवार को बाजार में कई महिलाएं और युवतियां दुकानों में राखियां खरीदतीं नजर आईं। बाजार में इस बार 10 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। सोने और चांदी की राखियां महिलाओं को खूब पसंद आ रही हैं। दुकानदारों ने बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए कई डिजाइन और रंगों की राखियां मंगवाई हैं। साधारण राखियों के साथ आकर्षक डिजाइन, मोती, स्टोन और अन्य सजावटी सामग्री से तैयार राखियां ग्राहकों को लुभा रही हैं। राखियों के साथ टीका, चावल सहित अन्य सामग्री भी बिक रही है। राखी की खरीदारी करने पहुंची हेमलता, रेखा, वर्षा, प्रतिभा, पूनम देवी, सुभद्रा और मेनका ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। उन्होंने बताया कि पहले राखी के नाम पर सिर्फ धागा बांधा जाता था, लेकिन अब बाजार में विभिन्न डिजाइन की राखियां बिक रही हैं। दुकानदारों पंकज, राहुल, पूनम और संगीता देवी ने बताया कि रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व नजदीक आने के साथ राखियों की बिक्री में तेजी आई है। बाजार में राखियों के अलावा त्योहार से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी भी बढ़ने लगी है। रक्षाबंधन के चलते आज भी रामपुर बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

रक्षा बंधन पर्व को लेकर राखी की खरीदारी करती महिलाएं: संवाद

रक्षा बंधन पर्व को लेकर राखी की खरीदारी करती महिलाएं: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article