{"_id":"6453ec930983f7e6300893cb","slug":"business-of-traders-remained-slow-in-rohru-fair-rampur-hp-news-c-19-1-142477-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू मेले में व्यापारियों का धंधा रहा मंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू मेले में व्यापारियों का धंधा रहा मंदा
Thu, 04 May 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Thu, 04 May 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में कारोबार के लिए बाहर से पहुंचे व्यापारियों को मंदी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। मेले के लिए पहुंचे व्यापारियों को सात मई तक दुकानें लगाने का समय दिया गया है। 8 मई को सभी व्यापारियों को सड़क के किनारे पर लगाई गई अस्थायी दुकानें खाली करनी होंगी।
अधिकांश दुकानदार इस बार मेले से नुकसान उठा कर लौटने का दावा कर रहे हैं। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के लिए कमेटी ने इस बार 18 अप्रैल से 7 मई तक अस्थायी दुकानें लगाने का समय दिया है। लगातार खराब मौसम के कारण व्यापारियों का शुरू से कारोबार मंदा रहा है। कपड़े के कारोबारी सुरेंद्र, विकेश, रेडिमेड के दुकानदार अब्बाज का कहना है कि कमाई की उम्मीद लेकर यहां पहुंचे थे, पर इस बार यहां पर दुकानों का किराया भी पूरा नहीं हुआ है।
बारिश के कारण शुरू के दस-बारह दिनों में कारोबार पूरा प्रभावित रहा। सात मई शाम को यहां से सामान समेटकर दूसरे मेले में जाने की तैयारी है। राज्य स्तरीय मेले में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग कपड़े, बर्तन और अन्य सामान खरीदते हैं। इस बार खराब मौसम के कारण व्यापारी मंदी के दौर से गुजर रहे हैं। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में प्लास्टिक, बर्तन, कपड़े, रेडिमेड गारमेंट का कारोबार होता है। संवाद