Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Buses will reach Rampur every Sunday in November during the Lavi Fair

Rampur Bushahar News: लवी मेले के दौरान नवंबर के हर रविवार को रामपुर पहुंचेंगी बसें, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Sat, 14 Nov 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में पहुंचने वाले लोगों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने विशेष व्यवस्था की है। नवंबर के प्रत्येक रविवार को सभी बस सेवाएं लवी मेला स्पेशल के रूप में संचालित होंगी। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों से चलने वाली बसें अपने निर्धारित रूटों पर चलकर रामपुर पहुंचेंगी। निगम की ओर से कई ग्रामीणों रूटों पर रविवार के दिन सवारियां नहीं होने के चलते निर्धारित रूटों पर बसें नहीं चलाई जाती है, लेकिन नवंबर के प्रत्येक रविवार को बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे मेले में खरीदारी करने आने वाले लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। रामपुर बस अड्डा प्रभारी स्वरूप दिवान ने बताया कि नवंबर के प्रत्येक रविवार को बसों का संचालन निर्धारित रूटों के अनुसार किया जाएगा। सभी बस सेवाएं अपने नियमित रूटों पर चलते हुए रामपुर पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि लवी मेले के दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग रामपुर पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा और मेले में उनकी आवाजाही को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी मेले में पहुंचने और वापस घर लौटने में सुविधा मिलेगी। बता दें कि अधिकारिक रूप से समाप्त होने के बाद भी करीब एक माह तक लवी मेले में व्यापारिक गतिविधियां जारी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article