फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   buses

एक जून से रामपुर में लोगों को मिलेगी बस की सुविधा

Sat, 30 May 2020 08:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में एक जून से सभी रूटों पर परिवहन निगम और निजी बस सेवाएं शुरू हो जाएंगी। लॉकडाउन में दो माह तक बंद पड़ी बस सेवाओं के बहाल होने पर हजारों लोगों को राहत मिलेगी। पिछले दो माह से बसों की आवाजाही पूरी तरह ठप होने से लोगों को कई किमी पैदल अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा था। वहीं, परिवहन निगम को भी करोड़ों का नुकसान हो रहा था। अब सभी रूटों पर बस सेवा उपलब्ध होने से लोगों को पैदल दौड़ लगाने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन बुकिंग की नहीं जरूरत, बस में ही मिलेगी टिकट
बसों में सवारियों को टिकट के माध्यम से ही बस में बैठना होगा। परिवहन निगम रामपुर डिपो से बाहरी राज्यों में बसों की आवाजाही बंद होने से लोगों को ऑनलाइन बुकिंग की जरूरत नहीं है। लोगों को पहले की तरह ही बसों में ही टिकट की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बसों में बैठने से पहले सवारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना जरूरी है। प्रदेश सरकार के अनुसार 60 प्रतिशत लोगों को ही निगम की बसों में बैठने की सुविधा होगी। उधर, रामपुर परिवहन निगम के आरएम गुरबच्चन सिंह ने बताया कि एक जून से रामपुर डिपो के सभी रूटों पर बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ चालक और परिचालक लॉकडाउन के चलते अपने-अपने क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। जैसे ही रामपुर पहुंचेंगे सभी रूटों पर सुचारु रूप से बसों को चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों के लिए बसों की आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ रामपुर तुला राम ने बताया कि रामपुर में बसें चलने का समय सुबह 7.30 से शाम 7.30 बजे तक रहेगा। बताया कि एचआरटीसी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बसों को सैनिटाइज कर दिया गया है। वहीं, निजी बसों को भी चलाया जा रहा है।
उधर, किन्नौर के आरएम आजेंद्र चौधरी ने बताया कि रविवार को डीसी के साथ वीडियो कांफ्रेंस होगी, उसके बाद ही जिले में बसें चलाने का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed