फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bus trial from Kairim to Yangpa-2 was successful

Rampur Bushahar News: नौ साल बाद यांग्पा के लोगों को मिलेगी बस सुविधा

Thu, 13 Feb 2025 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bus trial from Kairim to Yangpa-2 was successful
कायरिम से लेकर यांगपा संपर्क मार्ग पर परिवहन निगम की बस शुरू करने से पहले पासिंग करते अ​धिकारी।
कायरीम से यांग्पा-2 के लिए बस का ट्रायल रहा सफल, हजारों लोग होंगे लाभान्वित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। जिला किन्नौर के भावानगर के कायरीम से यांग्पा-2 करीब एक किलोमीटर सड़क की वीरवार को पासिंग हुई। पासिंग प्रक्रिया एसडीएम भावानगर नारायण चौहान की अध्यक्षता में हुई। सड़क पर पथ परिवहन निगम की बस का ट्रायल सफल रहा। अब तीन पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। साल 2014 में सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया था, जो साल 2017 में पूरा हुआ। साल 2023 में राजस्व, बागवानी एवं शिकायत निवारण मंत्री जगत नेगी ने सड़क का उद्घाटन किया। वीरवार को विभिन्न विभागों की अधिकारियों के संयुक्त तत्वाधान में सड़क पर बस का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। अब ग्रामीणों को बस सेवा, एंबुलेंस और गैस सिलिंडर सहित अन्य सुविधाओं का घरद्वार लाभ मिलेगा। सड़क पासिंग होने से यांग्पा-1, यांग्पा-2 और क्राबा पंचायतों के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। प्रधान यांग्पा-2 पंचायत ईश्वर चंद नेगी, संघर्ष कमेटी यांग्पा-2 के अध्यक्ष मिलाप नेगी, उपाध्यक्ष गोपाल नेगी, सचिव बालक राम नेगी और सलाहकार ओम प्रकाश नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने राजस्व, बागवानी एवं शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार जताया है। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ प्रमोद नेगी, कनिष्ठ अभियंता रणवीर नेगी, पथ परिवहन निगम के निरीक्षक काली दास, तहसीलदार भावानगर अरुण कुमार चौहान, चौकी प्रभारी कट गांव विकेश कुमार और प्रधान यांग्पा-2 ईश्वर चंद नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed