{"_id":"5d9380708ebc3e93ba1b23c2","slug":"bus-shotage-rampur-hp-news-sml3094732175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह में चार बार हांफ जाती है निगम की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह में चार बार हांफ जाती है निगम की बस
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रदेश परिवहन निगम की रामपुर-शाह-उच्ची बस सेवा का ग्रामीणों और कॉलेज में छात्रों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। उपमंडल की सबसे बड़ी पंचायत दोफदा के चार दर्जन से अधिक विद्यार्थियों और सैकड़ों ग्रामीणों को आवाजाही में काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उनका आरोप है कि निगम उक्त रूट पर खटारा बस चला रहा है, जो आए दिन बीच रास्ते में ही हांफ जाती है।
रामपुर से शाह-उच्ची चलने वाली निगम की एकमात्र बस एक सप्ताह में चार बार बीच रास्ते में खराब हो जाती है। इस बस सेवा से दोफदा पंचायत के दोफदा, शाह, उच्ची, मझेवली, फूंजा, कोशगर और क्यारी गांव के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं। दोफदा पंचायत से सुबह 7:30 यह बस सेवा रामपुर की ओर चलती है, लेकिन बीच रास्ते में ही हांफ जाने के कारण कॉलेज जाने वाले करीब 40-50 छात्रों को बीच रास्ते में ही उतरना पड़ता है। छात्रों को मजबूरी में निजी वाहनों में सफर करना पड़ता है, वहीं कुछ छात्रों को वापस जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं शाम 5:30 बजे यह बस रामपुर से दोफदा की ओर चलती है। ऐसे में यदि यह बस खराब हो जाए तो छात्रों को कई घंटों के इंतजार के बाद रात को घर पहुंचना पड़ रहा है।
छात्र अंजली ध्रैक, सुशांत जिष्टू, राहुल, रचित, राजेश, अंजली और पारस सहित अन्य ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और परिवहन निगम के अधिकारी से इस बस सेवा में सुधार की मांग की है। वहीं उन्होंने कॉलेज के छात्रों की सुविधा को देखते हुए अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने की मांग की है, जिससे ओवरलोडिंग की समस्या से कोई हादसा न हो।