फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bus service restored in Chitkul after heavy snowfall

Rampur Bushahar News: भारी बर्फबारी के बाद छितकुल में बस सेवा हुई बहाल

Thu, 26 Dec 2024 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bus service restored in Chitkul after heavy snowfall
छितकुल सांगला संपर्क मार्ग बहाल होने के बाद छितकुल पहुंची एचआरटीसी बस। संवाद
आठ यात्री पथ परिवहन की बस से पहुंचे छितकुल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर के पर्यटन स्थल छितकुल में भारी बर्फबारी के बाद वीरवार को बस सेवा बहाल हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के चालक फतेह सिंह ठाकुर और सह चालक प्यारेलाल की अगुवाई में आठ यात्रियों को छितकुल पहुंचाया गया। इस दौरान तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल रहे। इनमें एक केरल निवासी, दो मध्य प्रदेश, दो राजस्थान और तीन किन्नौर के स्थानीय निवासी बस के जरिये पर्यटन नगरी छितकुल पहुंचे। सोमवार को छितकुल में नौ इंच तक बर्फबारी हुई थी। इसके चलते पथ परिवहन निगम के अधिकतम रूट बंद थे। केरल के पर्यटक ने कहा है कि स्विट्जरलैंड से बेहतरीन दृश्य छितकुल का है। वहीं, कड़छम से छितकुल तक सड़क को बेहतरीन ढंग से बनाने की आवश्यकता है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने के कारण यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ता है। सड़क पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। छितकुल व्यापारमंडल के अध्यक्ष राजेश नेगी ने कहा कि छितकुल में लगभग 100 पर्यटक ठहरे हुए हैं। नए साल के लिए छितकुल के होम स्टे, होटल और टेंट सब फुल बुकिंग हो गई है। नए साल के लिए डीजे पार्टी का आयोजन भी किया गया है। बस का चालक फतेह सिंह ठाकुर ने बताया कि लगभग 9 इंच तक बर्फबारी होने के बावजूद बस को बड़ी सावधानी से चलाना पड़ रहा है। तीन महिला और पांच पुरुष पर्यटकों को लेकर बर्फबारी के बाद छितकुल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed