फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bus breaks down near Aanas; passengers face inconvenience

Rampur Bushahar News: हांफी सेवा, दौड़े सेवार्थी

Fri, 18 Sep 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bus breaks down near Aanas; passengers face inconvenience
कोयल-नित्थर-आनी रुट पर चलने वाली बस आनस के पास हुई खराब। संवाद
आनस के पास बस हुई खराब, लोग हुए परेशान
विज्ञापन

सुबह बीच सड़क खड़ी हुई एचआरटीसी बस, स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों और कर्मचारियों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
दुर्गम क्षेत्रों में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की खटारा बसें लोगों के लिए परेशानी बन गई हैं। शुक्रवार सुबह फिर बस सेवा आधे रास्ते में हांफ गई और कई सेवार्थियों की पैदल गंतव्य तक दौड़ लगी। रामपुर से नित्थर-आनी के लिए चलने वाली निगम की बस आनस गांव के पास सुबह करीब 9:00 बजे खराब होकर सड़क पर खड़ी हो गई। आधे रास्ते पर बस खराब होने के कारण नित्थर की ओर जाने वाले स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। स्कूली बच्चों को स्कूल, कर्मचारियों को कार्यालय और कई लोगों को पैदल या फिर निजी वाहनों के जरिये गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह बस सुबह करीब 8:00 बजे रामपुर से नित्थर-आनी के लिए रवाना हुई थी। आनस के पास पहुंचते ही बस में तकनीकी खराबी आ गई और वह आगे नहीं जा सकी। अचानक बस रुकने से उसमें सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर, स्कूल जाने वाले बच्चों और समय पर कार्यालय पहुंचने वाले कर्मचारियों के लिए स्थिति मुश्किल हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रामपुर डिपो की परिवहन व्यवस्था लंबे समय से सवालों के घेरे में है। कई रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित होने के साथ ही चल रही बसों में भी रखरखाव की कमी की शिकायतें सामने आती रहती हैं। यात्रियों का कहना है कि बसें आए दिन बीच सड़क पर खराब हो रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लोगों ने निगम प्रबंधन से रामपुर डिपो की बसों की नियमित जांच और समय पर मरम्मत करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, कर्मचारी, मरीज और अन्य लोग सरकारी बस सेवा पर निर्भर हैं। ऐसे में बसों के बार-बार खराब होने से उनकी रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित होती है। लोगों ने रामपुर डिपो के बंद या प्रभावित रूटों को बहाल करने के साथ बसों की स्थिति सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed