{"_id":"6a7091e25c3b204f7009a743","slug":"burning-of-the-chief-ministers-effigy-on-government-premises-is-condemnable-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-166375-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी परिसर में मुख्यमंत्री का पुतला दहन निंदनीय : शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी परिसर में मुख्यमंत्री का पुतला दहन निंदनीय : शर्मा
विज्ञापन

. एसडीएम आनी से मामले में उचित कार्रवाई की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी विधानसभा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कहा है कि उपमंडल कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करना न तो लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप है और न ही संवैधानिक मर्यादाओं के अनुकूल। सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है लेकिन सरकारी परिसर को इस प्रकार के प्रदर्शन का माध्यम बनाना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि आनी भाजपा और स्थानीय विधायक की ओर से उपमंडल परिसर में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया, जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को उठाना जनप्रतिनिधियों का अधिकार और दायित्व है लेकिन इसके लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके अपनाए जाने चाहिए। गोविंद शर्मा ने उप जिलाधिकारी आनी लक्ष्मण कनेट से मामले में उचित कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।