फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Budha Mahadev Sports Club Nithar registered

Rampur Bushahar News: बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब नित्थर का हुआ पंजीकरण

Tue, 21 Jan 2025 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Budha Mahadev Sports Club Nithar registered
बूढ़ा महादेव स्पोट्र्स क्लब नित्थर एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह से मिलते हुए। संवाद
खेलकूद, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान चलाएंगे : मनजीत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब नित्थर का पंजीकरण हो गया है। मंगलवार को एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने क्लब को पंजीकृत सर्टिफिकेट दिया। गौर हो कि स्पोर्ट्स क्लब करीब 20 साल से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। 12 भादो मेले से पूर्व हर वर्ष क्लब की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इसमें कबड्डी और वॉलीबाल प्रमुख है और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इसमें आनी विधानसभा क्षेत्र के अलावा रामपुर, शिमला और अन्य क्षेत्रों के खिलाड़ी भाग लेते हैं। मंगलवार को एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने स्पोर्ट्स क्लब को पंजीकृत प्रमाणपत्र जारी किया।


बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब नित्थर के अध्यक्ष मनजीत ठाकुर, प्रवीण कुमार, बंटी ठाकुर, दिवेश ठाकुर, पवनेश ठाकुर, साहिल भंडारी, रूबल ठाकुर, योगेश्वर भंडारी, अजय आनंद, विजय कश्यप, संतोष शर्मा, सिकंदर ठाकुर और कपिल ठाकुर ने कहा कि सर्व प्रथम हम खेल मैदान में शानदार स्टेज बनाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से भी बजट की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि क्लब क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान को लेकर जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित करेगा। उन्होंने एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह और बीडीओ निरमंड मृकना देवी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed