{"_id":"66b0b2302b34b90eee01d7a2","slug":"budha-mahadev-sports-club-nithar-meeting-on-10th-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-119736-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब नित्थर की बैठक 10 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब नित्थर की बैठक 10 को
विज्ञापन
संवाद एजेंसी
नित्थर(कुल्लू)। उप तहसील नित्थर के प्रसिद्ध बारह भादों मेले से पूर्व स्पोर्ट्स क्लब नित्थर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करता है। यह खेलकूद प्रतियोगिता कई वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित की जा रही है। बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब नित्थर के प्रधान वीर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में यह प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित की जाती है। इस खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिला रस्साकशी और शतरंज जैसे खेल शामिल रहते हैं। बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब नित्थर के प्रधान वीर सिंह ठाकुर और सचिव प्रवीण कुमार ने कहा कि स्पोर्ट्स क्लब की इस साल की पहली बैठक दस अगस्त शनिवार को आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों और पदाधिकारियों से अपील की है कि इस अहम बैठक में अवश्य भाग लें। बैठक में खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन की रूपरेखा तैयार की जाएगी और विभिन्न अहम फैसले लिए जाएंगे।