{"_id":"6a621422f5c1940e2b0fa1ae","slug":"budget-sought-from-district-administration-for-spain-operations-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-165508-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बाढ़ में डूबी राह, अब स्पेन बनेगा सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बाढ़ में डूबी राह, अब स्पेन बनेगा सहारा
विज्ञापन
आपदा प्रभावित 15/20 क्षेत्र में स्पेन संचालन के लिए जिला प्रशासन से मांगा 2 लाख का बजट
4 पंचायतों का संपर्क कटने से गैस, राशन, दवाएं और दैनिक उपयोग की वस्तुएं पहुंचाना मुश्किल
एसडीएम रामपुर ने उपायुक्त को भेजा पत्र, धनराशि मुहैया करवाने का किया आह्वान
बाढ़ में डूबी वैकल्पिक व्यवस्था को स्पेन से उठाने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के दुर्गम क्षेत्र 15/20 में वैकल्पिक व्यवस्था ध्वस्त होने के बाद चार पंचायतों का सड़क संपर्क कई दिनों से कटा हुआ है। गानवी खड्ड में आई बाढ़ से सड़क संपर्क कटने के बाद अब स्पेन लोगों का सहारा बनेगा। दुर्गम क्षेत्र में गैस, राशन, दवाएं और आवश्यक सामान की आपूर्ति करना मुश्किल हो गया है। उपमंडल प्रशासन ने जिला उपायुक्त को पत्र जारी कर 2 लाख रुपये का बजट मांगा है, जिससे आपदा प्रभावित गानवी और जघोरी में स्पेन स्थापित किए जाएंगे। सड़क बहाल न होने की स्थिति में ये स्पेन बागवानों की सेब की फसल को भी मंडियों तक पहुंचाने में मददगार साबित होंगे। गानवी में यातायात व्यवस्था ठप होने के बाद क्षेत्र की गानवी, कूट, क्याव और जघोरी पंचायत का संपर्क जिला और उपमंडल से कट गया है। वर्तमान में क्षेत्र के लोगों को रसोई गैस सिलिंडर, खाद्य सामग्री, राशन, दवाएं और जरूरत का सामान ले जाना मुश्किल हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए गानवी और जघोरी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन आवश्यक सेवाओं और परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए कैश डोल के तहत धनराशि मुहैया करवाने का अनुरोध किया है। उपायुक्त को भेजे पत्र में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि बीते वर्ष भारी बारिश और बाढ़ से गानवी में भारी नुकसान हुआ। बाढ़ में तीन पंचायतों के लिए बनी पुलिया और पुल बह गए, जिससे सड़क पूरी तरह बाधित हो गई। वर्तमान में यातायात व्यवस्था न होने के कारण चार पंचायतों में एलपीजी सिलिंडर, राशन, दवाएं, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, निर्माण सामग्री और अन्य आवश्यक चीजों के परिवहन पर बुरा असर पड़ रहा है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण जघोरी गांव को भी नुकसान पहुंचा और वहां भी परिवहन व्यवस्था बाधित हो गई है। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं को गांव पहुंचाने के लिए स्पैन पर निर्भर हैं। इस वर्ष भी गानवी और जघोरी दोनों जगहों पर जल स्तर काफी बढ़ गया है और पुल की मरम्मत या बहाली तुरंत संभव नहीं है, इसलिए आवश्यक वस्तुओं को ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाने के लिए स्पेन ही एकमात्र उपलब्ध साधन बना हुआ है। इसके अलावा सेब सीजन भी शुरू होने वाला है। सड़क संपर्क न होने की स्थिति में आवश्यक वस्तुओं के साथ-साथ सेब के उत्पादों की आवाजाही में भी ये स्पेन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने उपायुक्त शिमला से अनुरोध किया है कि स्पेन की मरम्मत, रखरखाव और निर्बाध संचालन के लिए कैश डोल के तहत 2 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की जाए, ताकि प्रभावित क्षेत्र में आपातकालीन आवश्यक सेवाओं और आजीविका गतिविधियों में कोई बाधा न आए।