फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BTS Jaguni won the cricket title by defeating Khaush Brothers Shah

Rampur Bushahar News: बीटीएस जगूणी ने खौश ब्रदर्स शाह को हराकर जीता क्रिकेट का खिताब

Fri, 18 Apr 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
BTS Jaguni won the cricket title by defeating Khaush Brothers Shah
12/20 घाटी के कीम में युवक मंडल की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर विजेता टीम जगूणी को सम्म
मुख्यातिथि ने विजेता टीम को एक लाख नकद राशि और कप से किया सम्मानित
विज्ञापन


अजय प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, देव चुने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की 12/20 घाटी के कीम में युवक मंडल की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में जगूणी की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया है। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला बीटीएस जगूणी और खौश ब्रदर्स शाह के बीच खेला गया। शाह की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ ओवर में 87 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी जगूणी टीम ने छह ओवर में लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम किया। मनीष ने शानदार 52 रन की पारी खेली। क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंदलाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इनके अलावा उनकी पत्नी सत्या देवी, बीडीओ राजेंद्र नेगी, एसडीओ विद्युत बोर्ड पीसी खोजान और एसडीओ जल शक्ति विभाग नरेंद्र नेगी विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। युवक मंडल के अध्यक्ष विनोद मेहता और सचिव सुनील कायथ सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर अजय को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज देव जोशी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अमन, इमर्जिंग प्लेयर सुनक्ष और खिताबी मुकाबले में मैन ऑफ द मैच मुनीश चुने गए। मुख्य अतिथि ने खेलकूद गतिविधियों के आयोजन के लिए युवक मंडल की सराहना करते हुए कहा कि समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए, ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल सके। उन्होंने युवाओं से खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। युवक मंडल के अध्यक्ष विनोद मेहता ने कहा कि प्रतियोगिता में 50 टीमों ने भाग लिया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष लखन चौहान, कोषाध्यक्ष सुनील चौहान, अजय, राजेंद्र, शेखर चौहान, जीवन, अक्षय कायथ, ओपी चौहान, केश्वर सिंह, गौरव वर्मा, कार्तिक कायथ, यशवंत कायथ, सौरव कायथ और दिशांत कायथ सहित कई अन्य मौजूद रहे। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed