{"_id":"645682902e214f8bd9043066","slug":"brua-beat-sungra-to-win-the-cricket-title-rampur-hp-news-c-19-1-144179-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सुंगरा को हरा ब्रुआ ने जीता क्रिकेट खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सुंगरा को हरा ब्रुआ ने जीता क्रिकेट खिताब
Sat, 06 May 2023 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Sat, 06 May 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
रामनी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता बनी ब्रुआ की टीम मुख्यातिथि के साथ।
भावानगर (किन्नौर)। जिला किन्नौर के सत नारायण क्लब रामनी की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर ब्रुआ की टीम ने कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता में क्षेत्रभर की विभिन्न टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला डुबलिंग क्रिकेट क्लब ब्रुआ और महेश्वर यंग स्पोर्ट्स क्लब सुंगरा टीम के मध्य खेला गया।
इसमें सुंगरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 117 रन बनाए। ब्रुआ की टीम ने आठ ओवर में चार विकेट खोकर 118 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर विक्की नेगी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रिंकू, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज संजय गोमेर, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक संजू नेगी और बेस्ट कीपर विकास नेगी को चुना गया।
सत नारायण क्लब रामनी के अध्यक्ष प्रशांत नेगी ने कहा कि पांच दिवसीय प्रतियोगिता में किन्नौर और शिमला जिले की 36 टीमों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में कांग्रेस यंग ब्रिगेड अध्यक्ष किन्नौर प्रशांत नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। लोक निर्माण विभाग भावानगर मंडल के अध्यक्ष दिला भाग नेगी विशेष अतिथि उपस्थित रहे। आयोजक कमेटी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 44,444 रुपये एवं ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 22,222 रुपये एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने का आग्रह किया। मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों ने क्लब को 50,000 की नकद राशि प्रदान की।
इस मौके पर कांग्रेस यंग ब्रिगेड के जोनल अध्यक्ष भावावैली किशोर कुमार, जवाहर नेगी, सुनीता देवी, कृष्ण देव, गंभीर सिंह और अजेंद्र सहित कई अन्य मौजूद रहे। संवाद