फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Brua beat Kangos to win cricket title

Rampur Bushahar News: ब्रुआ ने कंगोस को हराकर जीता क्रिकेट खिताब

Fri, 03 Apr 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Brua beat Kangos to win cricket title
सराहन में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। संवाद
कार्तिक बने मैन ऑफ द सिरीज, प्रेम को चुना सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
विज्ञापन

विजेता टीम को 1 लाख नकद राशि और ट्रॉफी से किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। मां भीमाकाली के पास नलाटी स्टेडियम सराहन में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता का खिताब ब्रुआ की टीम ने हासिल किया है। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला काफी रोमांचक रहा। ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता में 40 टीमों ने भाग लिया। खिताबी मुकाबला डीसीसी स्ट्राइकर ब्रुआ और एमएनवाईएससी कंगोस के मध्य खेला गया। ब्रुआ ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट गंवाकर 104 रन बनाए। सलामी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी कर बेहतरीन शुरुआत दी। प्रेम ने 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। संजय गोमैर ने भी 26 रन का योगदान दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी कंगोस की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और अंतिम ओवर तक मैच में पकड़ बनाए रखी। हालांकि, टीम नौ रन से हार गई और ब्रुआ ने मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। देवेंद्र नेगी ने कंगोस टीम को शुरुआती झटके दिए और टीम को अच्छी शुरुआत दी। प्रतियोगिता में कार्तिक को मैन ऑफ द सिरीज और प्रेम नेगी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के खिताब से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज देवेंद्र, दिनेश को बेस्ट कीपर और पेमा को बेस्ट फिल्डर चुना गया। प्रतियोगिता के दौरान कमेंटेटर हरबंस हैरी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करवाया। चेल्सी युवक मंडल सराहन के अध्यक्ष दिवाकर नालंदा ने बताया कि कौशल्या नेगी मेमोरियल ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1 लाख रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। उप विजेता टीम को 50 हजार नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में कांग्रेस युवा नेता राहुल सोनी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने आयोजक कमेटी की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लें और नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस मौके पर युवक मंडल चेल्सी के उपाध्यक्ष सुमित चौहान, सचिव विकास नेगी और कोषाध्यक्ष टीकम नोगल सहित महिला मंडल सराहन की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article