{"_id":"6b02ef858b99af204006c487","slug":"broken-plate-on-the-bailey-bridge-invites-an-accident-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-175529-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बेली ब्रिज की टूटी प्लेट, हादसे को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बेली ब्रिज की टूटी प्लेट, हादसे को न्योता
विज्ञापन
चोलिंग में बेली ब्रिज की टूटी प्लेटें दुरूस्त करने की उठी मांग। संवाद
चोलिंग के समीप एनएच-5 पर पुल की लोहे की प्लेट क्षतिग्रस्त
रोजाना गुजरते हैं सैकड़ों वाहन; बीआरओ से मरम्मत की मांग
. एनएच पांच से गुजरने वाले सैकड़ों वाहन खतरों में कर रहे आवाजाही
. वाहन चालकों और यात्रियों की सुरक्षा खतरे में, पुल दुरूस्त करने की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले में एनएच-5 पर चोलिंग के समीप बने बेली ब्रिज की लोहे की प्लेट टूटने से वाहन चालकों और यात्रियों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। पुल की क्षतिग्रस्त प्लेट किसी भी समय बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकती है। इसके बावजूद अब तक इसकी मरम्मत या प्लेट बदलने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। इससे स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से पुल की जल्द मरम्मत करवाने की मांग उठाई है। चोलिंग के समीप स्थित इस बेली ब्रिज से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ पर्यटकों और अन्य यात्रियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में पुल की लोहे की प्लेट का टूटना गंभीर चिंता का विषय है। क्षतिग्रस्त हिस्से से गुजरते समय वाहनों के अनियंत्रित होने, टायरों को नुकसान पहुंचने और वाहन का संतुलन बिगड़ने का खतरा बना हुआ है। विशेषकर रात के समय और कम दृश्यता की स्थिति में दुर्घटना की आशंका बढ़ सकती है। सोशल वेलफेयर सोसायटी एवं दुर्गा वाहिनी किन्नौर की अध्यक्ष दीप माला ने इस मामले को उठाते हुए बीआरओ से क्षतिग्रस्त लोहे की प्लेट को जल्द बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इस पुल से रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में पुल की खराब स्थिति को नजरअंदाज करना वाहन चालकों और यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से भी मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। दीप माला ने कहा कि संबंधित विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते मरम्मत कार्य करवाना चाहिए। जब तक स्थायी मरम्मत नहीं होती, तब तक पुल पर पर्याप्त चेतावनी संकेत और आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए जाने चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने भी बीआरओ तथा जिला प्रशासन से बेली ब्रिज का जल्द निरीक्षण करवाकर क्षतिग्रस्त प्लेट बदलने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
एनएच-5 का पोवारी तक का हिस्सा हाल ही में बीआरओ के अधीन आया है। पुल को दुरुस्त करने के संबंध में पत्राचार किया गया है। जल्द ही पुल की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।-- अक्षय दूबे, ओसी पोवारी, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ)
विज्ञापन
रोजाना गुजरते हैं सैकड़ों वाहन
. एनएच पांच से गुजरने वाले सैकड़ों वाहन खतरों में कर रहे आवाजाही
. वाहन चालकों और यात्रियों की सुरक्षा खतरे में, पुल दुरूस्त करने की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले में एनएच-5 पर चोलिंग के समीप बने बेली ब्रिज की लोहे की प्लेट टूटने से वाहन चालकों और यात्रियों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। पुल की क्षतिग्रस्त प्लेट किसी भी समय बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकती है। इसके बावजूद अब तक इसकी मरम्मत या प्लेट बदलने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। इससे स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से पुल की जल्द मरम्मत करवाने की मांग उठाई है। चोलिंग के समीप स्थित इस बेली ब्रिज से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ पर्यटकों और अन्य यात्रियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में पुल की लोहे की प्लेट का टूटना गंभीर चिंता का विषय है। क्षतिग्रस्त हिस्से से गुजरते समय वाहनों के अनियंत्रित होने, टायरों को नुकसान पहुंचने और वाहन का संतुलन बिगड़ने का खतरा बना हुआ है। विशेषकर रात के समय और कम दृश्यता की स्थिति में दुर्घटना की आशंका बढ़ सकती है। सोशल वेलफेयर सोसायटी एवं दुर्गा वाहिनी किन्नौर की अध्यक्ष दीप माला ने इस मामले को उठाते हुए बीआरओ से क्षतिग्रस्त लोहे की प्लेट को जल्द बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इस पुल से रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में पुल की खराब स्थिति को नजरअंदाज करना वाहन चालकों और यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से भी मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। दीप माला ने कहा कि संबंधित विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते मरम्मत कार्य करवाना चाहिए। जब तक स्थायी मरम्मत नहीं होती, तब तक पुल पर पर्याप्त चेतावनी संकेत और आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए जाने चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने भी बीआरओ तथा जिला प्रशासन से बेली ब्रिज का जल्द निरीक्षण करवाकर क्षतिग्रस्त प्लेट बदलने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
एनएच-5 का पोवारी तक का हिस्सा हाल ही में बीआरओ के अधीन आया है। पुल को दुरुस्त करने के संबंध में पत्राचार किया गया है। जल्द ही पुल की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।