{"_id":"680f8110e131934f620a2627","slug":"broken-drinking-water-line-repaired-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-134056-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: टूटी पेयजल लाइन हुई दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: टूटी पेयजल लाइन हुई दुरुस्त
विज्ञापन
सप्लाई की टूटी हुई पाइप लाइन की मरम्मत के काम की अनुमति न देने वाले ज़मीन के मालिक को समझाने और
पाइप लाइन के मरम्मत कार्य को लेकर निजी भूमि मालिक ने रोका था कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग कस्बे को पेयजल आपूर्ति करने वाली टूटी पाइप लाइन के मरम्मत कार्य पर दो दिन पहले निजी भूमि मालिक ने रोक लगा दी थी। प्रशासन, जल शक्ति विभाग और नगर परिषद की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। उसके बाद पेयजल लाइन को दुरुस्त कर दिया गया है। ठियोग कस्बे को पेयजल आपूर्ति करने वाली मेन पाइपलाइन धार गांव के पास फट गई और पाइप से निकलने वाले पानी से ग्रामीणों की फसलों और सेब के पौधों को नुकसान हो गया। ग्रामीणों के विरोध के कारण पाइप लाइन की मरम्मत नहीं हो पा रही थी। इस कारण ठियोग कस्बे पिछले दो दिनों से पानी की सप्लाई बाधित रही। पेयजल संकट गहराने से पहले प्रशासन और विभाग ने पहल करते हुए गांव का दौरा किया, जहां उन्हें ग्रामीणों के रोष का सामना करना पड़ा। इस मौके पर पचास से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और पाइप लाइन की मरम्मत करने पर राजी हुए। पाइप लाइन ठीक होने से कस्बे में पेयजल संकट गहराने से पहले सुलझ गया। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से भविष्य में पाइप लाइन के फटने से होने वाले नुकसान की भरपाई करने की बात कही।