फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   bridge to be builtbridge to be built

Rampur Bushahar News: दोगरी और मोचका गांव के लिए पांच लाख से जल्द बनेगा पुल

Fri, 22 Aug 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
पांच अगस्त को भारी बारिश के चलते बाढ़ में बह गया था दोगरी पुल
विज्ञापन

खरगा पंचायत ने 15 दिन में पुल तैयार करने का रखा लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। गत पांच अगस्त को ग्राम पंचायत खरगा के मोचका गांव में भारी बारिश के चलते बाढ़ से दोगरी पुल बह गया था। इससे दोगरी और मोचका गांव का खरगा पंचायत मुख्यालय से संपर्क कट जाने से लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत खरगा की ओर से पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खरगा के प्रधान नेसू विमल के निर्देश पर उप प्रधान दिनेश कुमारकी देखरेख में टेक्निकल टीम ने मौके पर जाकर सर्वेक्षण किया। पंचायत ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं, अब अगले 15 दिनों में पुल तैयार करने का लक्ष्य रखा है। ग्राम पंचायत खरगा के प्रधान नेसू विमल ने बताया कि बाढ़ से पुल बह जाने से लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। खड्ड पर पुल की सुविधा न होने से कर्मचारियों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत की ओर से 5 लाख के बजट का प्रावधान पुल तैयार करने के लिए किया जा रहा है। पुल निर्माण की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। नींव तैयार की जा रही है। पुल के लिए हिमाचल सरकार और प्रशासन की ओर कोई बजट नहीं मिला है। बजट का प्रबंधन मनरेगा के तहत किया गया है। पुल बनाने में जो भी खर्चा आएगा, वह पंचायत की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed