फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BPL cricket tournament in Rampur

Rampur Bushahar News: पाटबंगला मैदान में आईपीएल की तर्ज पर अक्तूबर में खेले जाएंगे मैच

Sun, 21 Sep 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
BPL cricket tournament in Rampur
बुशहर प्रीमियर लीग की विशेष बैठक के दौरान मौजूद विधायक नंद लाल और विभिन्न टीमों के चयनकर्ता। सं
बीपीएल प्रतियोगिता के लिए फ्रेंचाइजी के माध्यम से खिलाड़ियों पर हुई धन वर्षा
विज्ञापन

लेदर बाल फॉर्मेट से खेली जाएगी क्रिकेट प्रतियोगिता
शिमला और किन्नौर जिले की आठ टीमों के खिलाड़ी लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पाटबंगला मैदान में अक्तूबर के पहले सप्ताह में आईपीएल की तर्ज पर बुशहर प्रीमियर लीग (बीपीएल) शुरू होगी। यह प्रतियोगिता लेदर बॉल फॉर्मेट पर खेली जाएगी। प्रतियोगिता में जिला शिमला और किन्नौर की आठ टीमों के खिलाड़ी भाग लेंगे। रविवार को बीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बुशहर स्वास्तिक चैरिटेबल सोसायटी रामपुर ने नीलामी का आयोजन किया। समारोह में सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंदलाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। सोसायटी के अध्यक्ष पवन चौहान समेत अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद समारोह में खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई और फ्रेंचाइजी मालिकों ने खिलाड़ियों पर धन वर्षा की। देर शाम तक खिलाड़ियों की नीलामी का सिलसिला चलता रहा। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में सोसायटी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन होने से युवाओं को प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। खिलाड़ियों का अच्छा फॉर्मेट मिलने से प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होगी और जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने युवाओं को खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया और नशे से दूर रहने की अपील की। सोसायटी अध्यक्ष पवन चौहान ने कहा कि बीपीएल प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोडना है ताकि युवा नशे से दूर रहे। इस मौके पर अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, अजय राणा, साहिल जिष्टू, तरुण कायथ सहित कई अन्य युवा उपस्थित रहे।

ये टीमें खेलेंगी बीपीएल
अध्यक्ष पवन चौहान ने कहा कि बुशहर प्रीमियर लीग में आठ टीमें खेलेंगी। आठ फ्रेंचाइजी टीमों में डीजे नेशन, आउटर सिराज निरमंड, बाल ब्रेकर्स किन्नौर, डिटेक्टर्स भावानगर, सिटी प्वाइंट देवठी 12/20, सुंगरी स्नो स्निपर, बैट ब्रेकर रामपुर और सीएमसी खशधार एचपी 10 शामिल हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article