फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bota-Palkani road closed for three months

Rampur Bushahar News: बोटा-पलकानी सड़क तीन महीने से बंद

Thu, 06 Nov 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bota-Palkani road closed for three months
उपतहसील नित्थर की बोटा पलकानी सड़क बाधित। संवाद
उपतहसील नित्थर के हजारों ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा यातायात सुविधा का लाभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की बोटा-पलकानी सड़क बरसात के दौरान बंद हो गई थी। इस सड़क पर तीन महीने बाद भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है। क्षेत्र के लोगों को यातायात सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों को आवाजाही के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क के तीन किलोमीटर हिस्से का निर्माण कार्य भी कई साल से लटका है। दो किलोमीटर सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त हुई है और यातायात ठप पड़ा हुआ है। बरसात के बाद सड़क की हालात और भी दयनीय हो गई है। अंकुश कश्यप, राजीव कश्यप, सतपाल और रामलाल का कहना है कि अभी तक सड़क का जो निर्माण कार्य हुआ है, इसमें भी कई कमियां हैं। पलकानी और छछपढ़ के लोगों को सड़क न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाधित सड़क होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रोजाना सफर करने वाले ग्रामीणों की तो दुश्वारियां बरकरार हैं। ग्रामीणों ने सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से शीघ्र सड़क बहाल करने और सड़क के निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग उठाई है। उधर, लोक निर्माण विभाग नित्थर के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु कटोच ने कहा कि सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-4 के तहत किया जा रहा है। बारिश की वजह से सड़क काफी खराब हुई है। जल्द सड़क दुरुस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article