फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bolero camper falls into a deep gorge, two women and the driver die

Rampur Bushahar News: गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, दो महिलाओं और चालक की मौत

Fri, 27 Feb 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bolero camper falls into a deep gorge, two women and the driver die
शांदल नाले में गिरी बोलेरो कैंपर। संवाद
गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, दो महिलाओं और चालक की मौत
विज्ञापन

. हादसे में दो घायल, गिरने के बाद गाड़ी में लगी आग
. शांदल नाले के पास शुक्रवार शाम को हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर की चिकसा-बाहलीधार सड़क पर शांदल नाले के पास शुक्रवार करीब पांच बजे बोलेरो कैंपर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में आग भी लग गई। हादसे में दो महिलाओं और चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति और महिला घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए रामपुर के खनेरी स्थित अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार, बोलरो कैंपर चिकसा जा रही थी। बताया जा रहा है कि मृतक चालक दूध ढुलाई का कार्य करता था। वह शाम को वापस घर लौट रहा था। इस दौरान उसने आसपास गांव के चार लोगों को अपने वाहन में लिफ्ट दी थी। शांदल नाले के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में तीन महिलाएं, चालक और एक अन्य व्यक्ति सवार था। गिरती हुई गाड़ी से एक व्यक्ति और महिला दरवाजा खोल कर निकल गए, जबकि चालक और दो महिलाएं वाहन के साथ खाई में जा गिरे। खाई में गिरते ही गाड़ी में आग भी लग गई। घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि तीनों शवों को स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से सड़क तक पहुंचाया। शव भी आग से झुल गए थे। मृतकों की पहचान चालक रामपुर तहसील के देवठी, गांव चिकसा निवासी 41 वर्षीय कपिल देव, देवठी के मझाली गांव निवासी 67 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी विशेषर लाल और मझाली गांव की ही 40 वर्षीय उर्मिला देवी पुत्री सोहन लाल के रूप में हुई है। घायलों की पहचान देवठी के चिकसा गांव निवासी 39 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र प्रकाश चंद और चिकसा गांव की ही 41 वर्षीय लीला देवी के रूप में हुई है। रामपुर थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed