फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Body of a shepherd found near Panvi Bridge on the NH

Rampur Bushahar News: तीन भेड़ पालकों में मारपीट, एक की मौत, दो पर हत्या का केस

Wed, 19 Aug 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Body of a shepherd found near Panvi Bridge on the NH
किन्नौर जिले के पानवी में शव मिलने के बाद रोष जताते 15/20 क्षेत्र के ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पा
सुबह एनएच पर पानवी पुल के पास मिला भेड़ पालक का शव
विज्ञापन

पुलिस थाना भावानगर में हत्या का मामला दर्ज
15/20 के ग्रामीणों ने लगाए हत्या के आरोप, कार्रवाई की उठी मांग
एनएच से गुजर रहे टिपर चालक ने तीनों भेड़ पालकों को देखा था मारपीट करते हुए
पुलिस ने शव को फॉरेंसिक जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा
गानवी का रहने वाला था मृतक, रोषजदा ग्रामीणों ने मौके पर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)।
किन्नौर जिले के नेशनल हाईवे-पांच पर पानवी पुल के पास बुधवार सुबह एक भेड़ पालक का शव बरामद हुआ। बीती रात तीन भेड़ पालकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद दो भेड़पालकों ने तीसरे पर जानलेवा हमला किया। घटना के बाद मृतक के परिजनों और 15/20 क्षेत्र के लोगों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा है। वहीं, दोनों भेड़पालकों को गिरफ्तार कर भावानगर पुलिस थाना में हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर दी है। जानकारी के मुताबिक, किन्नौर के नेशनल हाईवे-पांच पर पानवी पुल से करीब 300 मीटर दूर बुधवार सुबह शिमला जिला के रामपुर तहसील, गानवी निवासी 48 वर्षीय जगदीश का शव बरामद हुआ। घटना से पूर्व मंगलवार रात वांगतू से रामपुर की ओर तीन भेड़ पालक जा रहे थे। पानवी पुल के पास तीनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और दो भेड़पालकों ने जगदीश के साथ बेरहमी से मारपीट की। रात करीब 8:30 बजे हुई इस मारपीट में उसके सिर और शरीर पर गहरी चोटें आई हैं। हालांकि, मारपीट के बाद एक आरोपी स्वयं पुलिस थाना भावानगर पहुंचा और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी भेड़पालक किन्नौर जिला के तहसील निचार, ग्रांगे गांव निवासी 37 वर्षीय नंद लाल और शिमला जिला के रामपुर तहसील, पशाडा निवासी 47 वर्षीय सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों भेड़पालकों में हुई मारपीट को उस वक्त एनएच से गुजर रहे एक टिपर चालक ने भी देखा। तीनों भेड़पालकों में तीखी बहस हुई और दोनों आरोपियों ने जगदीश को बुरी तरह से पीट डाला और उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को फॉरेंसिक जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा है।
परिजनों ने उठाई आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद मृतक के परिजनों और 15/20 क्षेत्र के लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। उन्होंने दोनों आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई। वहीं, सूचना मिलते ही एसपी किन्नौर सुशील कुमार शर्मा, डीएसपी भावानगर वरुण पाटिल, थाना प्रभारी दलजीत सिंह ठाकुर पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शांत करवाया। पुलिस थाना भावानगर में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


हत्या के आरोप में दोनों भेड़ पालकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की निष्पक्षता से जांच कर रही है। मृतक के शव को फॉरेंसिक जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। - सुशील कुमार शर्मा,
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी किन्नौर

किन्नौर जिले के पानवी में शव मिलने के बाद रोष जताते 15/20 क्षेत्र के ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पा

किन्नौर जिले के पानवी में शव मिलने के बाद रोष जताते 15/20 क्षेत्र के ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed