{"_id":"6aabe72f24703d7b4d055ef6","slug":"body-of-60-year-old-man-missing-for-two-days-found-in-ravine-investigation-underway-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-170012-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दो दिन से लापता 60 वर्षीय व्यक्ति का शव खड्ड में मिला, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दो दिन से लापता 60 वर्षीय व्यक्ति का शव खड्ड में मिला, जांच शुरू
विज्ञापन
बुधवार सुबह पशुओं के लिए घास लेने घर से निकले थे भगवान सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शिमला जिले के चिड़गांव में दो दिन से लापता 60 वर्षीय व्यक्ति का शव सुंदरू खड्ड से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान फिष्टवाणी गांव निवासी भगवान सिंह पुत्र शिवा नंद के रूप में हुई है। वह बुधवार सुबह पशुओं के लिए घास लेने घर से निकले थे और उसके बाद से लापता थे। देर शाम तक भगवान सिंह के घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने बुधवार देर रात तक आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। वीरवार सुबह स्थानीय लोगों ने खोज अभियान चलाया। इसी दौरान सुंदरू खड्ड के पास तांगनू गांव की ओर एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना चिड़गांव पुलिस थाना को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को खड्ड से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए चिड़गांव पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल सहित आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, भगवान सिंह की मौत खड्ड में गिरने से आई गंभीर चोटों के कारण होने की आशंका है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे की परिस्थितियों की गहनता से जांच की जा रही है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।