फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BMD Sports Club organized its first cultural evening at its sports complex

Rampur Bushahar News: सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गायकों ने बांधा समां

Fri, 28 Aug 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
BMD Sports Club organized its first cultural evening at its sports complex
नित्थर में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में उप​स्थित अ​ति​थि व लोग। संवाद
नन्ही डांसर साबी शर्मा ने नृत्य किया प्रस्तुत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। बीएमडी स्पोर्ट्स क्लब ने अपने खेल परिसर में पहली सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। इस संध्या में आनी विधानसभा क्षेत्र के चार गायकों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। नन्ही डांसर साबी शर्मा ने भी नृत्य प्रस्तुत किया। गायकों में अमर राठौर, पीसी डोगरा, कुलदेव कौशल और उषा भारद्वाज शामिल रहे। अमर राठौर ने लागो बोला देउरी मेलो लो गीत गाया। पीसी डोगरा ने पहाड़ी नाटी से दर्शकों का मनोरंजन किया। कुलदेव कौशल ने अपनी सुरीली आवाज से सभी को प्रभावित किया। उषा भारद्वाज ने हिंदी और पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर वीनस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नित्थर के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर और इतिहास प्रवक्ता राजेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे। बैनर्जी शर्मा, पूर्व पीटीएफ अध्यक्ष निरनंड, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। वीनस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी नित्थर के प्रधानाचार्य बबलेश ठाकुर भी उपस्थित रहे। पूर्व उपप्रधान ग्राम पंचायत देहरा जितेंद्र पॉल ठाकुर और विशेष अतिथि विक्रांत चौहान भी कार्यक्रम में शामिल हुए। नियति ट्रांसपोर्ट के सुरेश वर्मा और वर्मा स्टूडियो नित्थर के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। भाजपा मंडल दलाश के मीडिया प्रभारी अशोक ठाकुर सहित कई लोग भी संध्या में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article