फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Blood pressure of 62 HRTC employees checked

Rampur Bushahar News: एचआरटीसी के 62 कर्मचारियों का रक्तचाप जांचा

Thu, 13 Jun 2024 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड रामपुर की ओर क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम रामपुर में उच्च रक्तचाप दिवस का आयोजन किया गया। शिविर में 62 अधिकारी और कर्मचारियों का रक्तचाप मापा गया।


उन्हें गर्मी में ज्यादा पानी पीने की सलाह दी। लोगों को जागरूक करने के लिए सूचना, शिक्षा और संचार सामग्री भी बांटी। स्वास्थ्य शिक्षक सुभाष चंद्र ने उच्च रक्तचाप के लक्षण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सिर में दर्द और बैचेनी, छाती में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, उल्टी होने जैसा महसूस होना, ठंडा पसीना आना, शरीर पीला पड़ना और बेहोशी महसूस होना उच्च रक्तचाप के लक्षण हैं। इसके बचाव के लिए संतुलित आहार, खाने में नमक कम रखना, शराब और तंबाकू के सेवन से बचाव, घी और तेल का कम प्रयोग करना, नियमित रूप से व्यायाम करना, अपने वजन को नियंत्रित रखना और बच्चों को फास्ट फूड के सेवन से बचाना है। अनियंत्रित रक्तचाप के दुष्परिणाम अंधापन, हृदयघात, गुर्दे की बीमारियां और लकवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed