फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Blood donation camp organized in Government Pharmacy College, Rohru

Rampur Bushahar News: रक्तदान शिविर में एकत्र किया गया 27 युनिट रक्त

Fri, 24 Jan 2025 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Blood donation camp organized in Government Pharmacy College, Rohru
फार्मेसी कालेज रोहड़ू में में रक्तदान शिविर के दौरान प्रमाण पत्र देते हुए
राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू में किया रक्तदान शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू ने रेड रिबन क्लब और सिविल अस्पताल रोहड़ू के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में काॅलेज के 23 छात्र-छात्राओं और चार शिक्षक संकाय के सदस्यों ने भाग लिया। शिक्षक संकाय से डॉ. हरीश कुमार, रनीव ठाकुर, डॉ. पंकज शर्मा और पंकज जिंटा शामिल रहे। इस मौके पर 27 युनिट रक्त एकत्र हुआ। महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. हरीश कुमार व रेड रिबन क्लब के इंचार्ज डॉ. पंकज शर्मा ने सिविल अस्पताल रोहड़ू से आए सभी सदस्यों का स्वागत किया। अस्पताल से मेडिकल अधिकारी डॉ. हेमंत विजय, आक्षि जेगटा, रेखा नेगी, बंदना सूद, हेमराज, अमीर चंद व देश राज शामिल रहे। शिविर का आयोजन शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के सहायक आचार्य डॉ. हरीश कुमार ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण कार्य है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान में योगदान देना चाहिए। डॉ. पंकज शर्मा ने रेड रिबन क्लब के उद्देश्य और महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed