फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Block level conference of Apple Growers Association organized in Hatkoti

Rampur Bushahar News: बागवानों को बेदखली के नाम पर किया जा रहा परेशान

Tue, 24 Feb 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Block level conference of Apple Growers Association organized in Hatkoti
हाटकोटी में सेब उत्पादक संघ की बैठक में उप​स्थित पदा​धिकारी एवं अन्य लोग। संवाद
हाटकोटी में सेब उत्पादक संघ का खंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन

वन भूमि से किसानों की बेदखली को लेकर चिंतन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उपमंडल जुब्बल के हाटकोटी में हिमाचल सेब उत्पादक संघ का खंड स्तरीय सम्मेलन मंगलवार को हुआ। सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से गठित स्थानीय इकाइयों के किसान और बागवान प्रतिनिधियों ने भाग लेकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। सम्मेलन में भूमि से बेदखली के मामलों को प्रमुख मुद्दे के रूप में उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि बागवानों को बेदखली के नाम पर परेशान किया जा रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है। निर्णय लिया कि जब तक सरकार सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार जमीन देने के लिए स्पष्ट नीति नहीं बनाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सेब उत्पादकों के अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक एकजुटता पर जोर दिया गया। इस अवसर पर राज्य कमेटी सदस्य संजय चौहान और रमन थारटा उपस्थित रहे। संजय कुमार ने पिछले वर्षों की संगठनात्मक गतिविधियों और संघर्षों की विस्तृत रिपोर्ट सभा के समक्ष प्रस्तुत की। सम्मेलन के संचालन के लिए गठित अध्यमंडल में संजय कुमार, अशोक झौहटा, चंद्र चौहान, बॉबी छाजटा और जय सिंह जैहटा शामिल रहे। बैठक में बढ़ती लागत, सब्सिडी में कटौती, मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के संभावित प्रभाव, स्मार्ट मीटर योजना, बिजली संशोधन बिल-2025, मनरेगा और मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के बकाया भुगतान जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने इन नीतियों को किसान हितों के विपरीत बताते हुए इनके खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया।

जय सिंह जैहटा बने अध्यक्ष
सम्मेलन में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जय सिंह जैहटा को अध्यक्ष, संजय कुमार को महासचिव और चंद्र चौहान को वित्त सचिव चुना गया। साथ ही 39 सदस्यीय ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया। अंत में संगठन को गांव स्तर तक मजबूत करने और बागवानों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed