फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP's attack against the anti-people policies of the Congress government

Rampur Bushahar News: कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल

Fri, 11 Sep 2026 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
BJP's attack against the anti-people policies of the Congress government
जगातखाना में नशे के खिलाफ रोष रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत : भाजपा
जगातखाना से थाचवा तक निकाला विरोध मार्च, बढ़ते नशे के खिलाफ की आवाज बुलंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
भारतीय जनता पार्टी निरमंड मंडल ने शुक्रवार को कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और प्रदेश में बढ़ते नशे के प्रचलन के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया और मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने जगातखाना से थाचवा तक मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार से नीतियों में सुधार करने की मांग उठाई। विरोध प्रदर्शन में आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार, भाजपा निरमंड मंडल अध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर सहित विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर एकजुटता का प्रदर्शन किया और सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में नशे का बढ़ता प्रचलन चिंता का विषय है। नशे की चपेट में युवा वर्ग तेजी से आ रहा है, जिससे परिवार और समाज दोनों प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने के साथ-साथ खेल, शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में भी प्रभावी प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर अपनी आवाज लगातार उठाते रहेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान नशा मुक्त हो आउटर सराज हमारा का संदेश प्रमुखता से दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से भी नशे के खिलाफ एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया। भाजपा निरमंड मंडल ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सरकार की जिन नीतियों को पार्टी जनविरोधी मानती है, उनके खिलाफ आने वाले समय में भी धरना-प्रदर्शन और आंदोलन जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed