फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP workers celebrated in Kotkhai

Rampur Bushahar News: कोटखाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Sat, 08 Feb 2025 06:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
यह जीत मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर : चेतन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। भाजपा मंडल कोटखाई के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत पर पटाखे फोड़े व मिठाइयां बांटी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा भी उपस्थित रहे। बरागटा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय से सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार की नीतियों पर यह जनता की मुहर हैं। यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम है। बरागटा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के झूठे वादों को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली में शुरू हुई विकास यात्रा अन्य प्रदेशों में भी जारी रहेगी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed