फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP staged a sit-in protest over the plight of gardeners

Rampur Bushahar News: बागवानों की बदहाली पर भाजपा ने किया धरना-प्रदर्शन

Fri, 10 Apr 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
BJP staged a sit-in protest over the plight of gardeners
रोहड़ू में धरना प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। बागवानों की अनदेखी और ठप पड़े विकास कार्यों के मुद्दे पर शुक्रवार को भाजपा ने रोहड़ू में धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोहड़ू बाजार में रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर भाजपा नेता शशिबाला विशेष रूप से उपस्थित रहीं। भाजपा ने प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। शशिबाला ने कहा कि भीषण ओलावृष्टि ने बागवानों की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया है। सेब समेत गुठलीदार फलों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से न तो कोई राहत कार्य शुरू किया गया है और न ही मुआवजे की घोषणा की गई है। एचपीएमसी के तहत खरीदी गई सेब की बोरियों का भुगतान भी बागवानों को नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा वर्ष 2023 से कृषि उपकरणों पर मिलने वाली सब्सिडी पूरी तरह बंद है, जिससे बागवानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पावर टिलर, एंटी हेलनेट और स्प्रे पंप जैसे जरूरी उपकरणों के लिए दिए गए हजारों आवेदन लंबित पड़े हैं, इसलिए प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वेक्षण कर उचित मुआवजा दिया जाए। सरकार लंबित सब्सिडी का भुगतान जल्द करे। सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्यों को युद्धस्तर पर शुरू करने की मांग की है। भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो प्रदेश के बागवान और किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article