{"_id":"6ada1093a21d0be10e02c020","slug":"bjp-shows-power-in-thiog-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-173104-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग में भाजपा ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग में भाजपा ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों का सम्मान
विज्ञापन
ठियोग में भाजपा के समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधी और कार्यकर्ता। संवाद
ठियोग में भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन, 2027 में कमल खिलाने का संकल्प

अनुराग ठाकुर ने बागवानों के कर्ज पर ब्याज माफ करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग विधानसभा क्षेत्र में वीरवार को भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों के लिए पार्टी ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में जनप्रतिनिधियों को सम्मानित कर भाजपा ने जनता की नब्ज भी टटोली। इस दौरान पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी रणनीति और राजनीतिक प्राथमिकताओं को सामने रखा। ठियोग में भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन कर 2027 में कमल खिलाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर और सांसद सुरेश कश्यप सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। ठियोग पहुंचने पर जयराम ठाकुर और अनुराग ठाकुर का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने बागवानों के कर्ज पर ब्याज माफ करने की मांग उठाई। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि एचपीएमसी को सेब बेचने वाले कई बागवानों को उनके भुगतान को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे बागवानों के हितों से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए सरकार से किसानों और बागवानों की समस्याओं के समाधान की मांग की।
महासू जिले में कमल खिलाना जरूरी : बलबीर वर्मा
चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में ठियोग से भाजपा का विधायक बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने ठियोग को महासू जिले का प्रवेश द्वार बताते हुए कहा कि यहां भाजपा का कमल खिलना चाहिए। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना चाहिए और व्यक्तिगत मतभेदों को संगठन के हितों पर हावी नहीं होने देना चाहिए।
पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी उत्साहजनक : कश्यप
शिमला के सांसद सुरेश कश्यप ने कार्यक्रम के आयोजन पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्यों, 20 पंचायत समिति सदस्यों, पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों और वार्ड सदस्यों की भागीदारी संगठन की सक्रियता को दर्शाती है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर विकास कार्यों को प्रभावित करने, प्रदेश पर कर्ज बढ़ाने और चुनावी गारंटियां पूरी नहीं करने के आरोप लगाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ठियोग में भाजपा को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने की अपील की।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
समारोह में चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण फालटा, जिला सहप्रभारी अजय श्याम, आशुतोष वैद्य, संदीपनी भारद्वाज, इंदु वर्मा सहित जिला परिषद सदस्य और 20 पंचायत समिति सदस्य, पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य मौजूद रहे।